MP Sarkari Bharti Rule Update :मध्य प्रदेश में अब मेडिकल जांच भी कराएगा ESB, भर्ती प्रक्रिया होगी पूरी डिजिटल, नियुक्ति के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

MP Sarkari Bharti Rule Update: मध्य प्रदेश सरकार सरकारी भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी चयन मंडल (ESB) अब केवल परीक्षा और चयन सूची तैयार करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच भी उसके माध्यम से कराई जाएगी। इससे नियुक्ति प्रक्रिया में होने वाली देरी को कम करने में मदद मिलेगी। वर्तमान में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए अलग-अलग चरणों से गुजरना पड़ता है, जिससे