MP Weather: MP में भारी बारिश का दौर जारी, निवाड़ी-टीकमगढ़ समेत 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

भिंड, दतिया, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। वहीं दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी में भी बारिश के आसार हैं। राजधानी भोपाल सहित रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा और इंदौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही नमी पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां