MP Weather Today: नौतपा में गर्मी नहीं, आंधी-बारिश का रिकॉर्ड, 9 दिन मौसम रहा मेहरबान, 36 जिलों में फिर अलर्ट

नौतपा के नौ दिन इस बार गर्मी नहीं बल्कि बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के नाम रहे। प्रदेश में लू का असर खत्म हो गया है, तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है और अगले चार दिनों तक भी मौसम राहत भरा रहने के संकेत हैं।