किशोर कुमार के जिस गाने ने Mr. Faisu को बनाया स्टार, 8 साल बाद फिर ट्रेंड में आया

सोशल मीडिया पर इस समय हर दूसरी रील में किशोर कुमार का गाना 'मेरे महबूब कयामत होगी' सुनाई दे रहा है, जिसपर अनुपम खेर ने भी टिक-टॉक स्टाइल वीडियो बनाया था. ये ट्रेंड आज से ठीक आठ साल पहले मिस्टर फैजू की टीम 07 ने शुरू किया था. मगर सवाल ये है कि आखिर ये ट्रेंड दोबारा कैसे शुरू हो गया?