दुनिया के चर्चित यूट्यूबर्स में शामिल अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट यानी जिमी डोनाल्डसन ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही पर्यटकों और प्रशंसकों में उत्साह नजर आया। लोगों ने उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की। इस दौरान उनके फैन एक बच्चे युवान गौरव ने मिस्टर बीस्ट को अपनी स्केच बुक गिफ्ट की, जिसे देखकर वे काफी खुश नजर आए। ताजमहल परिसर में मिस्टर बीस्ट और उनकी पत्नी थिया बूयसेन ने स्मारक की खूबसूरती को करीब से देखा। उन्होंने ताजमहल की बारीक पच्चीकारी के बारे में मौजूद सुर