गोरखपुर में NAKSHA प्रोजेक्ट की तैयारी तेज:टैबलेट और रोवर से होगा सर्वे, जमीन और भवन का बनेगा डिजिटल रिकार्ड

गोरखपुर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना NAKSHA (नेशनल जियोस्पेशियल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे ऑफ अर्बन हैबिटेशन) को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश भूस्थानिक निदेशालय और सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक डी एन पाठक ने गोरखपुर नगर निगम के अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर सभागार में परियोजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त सीमा पांडे, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, मुख्य कर निर्धारण