नई National Steel Policy से सस्ते आयात पर लगेगी रोक, Green Steel पर होगा फोकस

भारत सरकार नई राष्ट्रीय इस्पात नीति को जल्द ही आम लोगों और उद्योग से जुड़े पक्षों की राय के लिए सार्वजनिक करने जा रही है। इस नीति का ड्राफ्ट अगले करीब एक सप्ताह में सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है। इस्पात सचिव संदीप पौंडरिक ने मंगलवार को बताया कि नई नीति का मकसद 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ देश के इस्पात उद्योग को आगे बढ़ाना है। संदीप पौंडरिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नई राष्ट्रीय इस्पात नीति को जल्द ही सार्वजनिक चर्चा के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उद्योग और इससे जुड़े दूसरे पक्ष अप