Naugachia: राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार ने जीते दोनों लीग मुकाबले- GS NEWS

पंजाब और मध्य प्रदेश को हराकर बिहार ने जारी रखा विजय अभियान पटना। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने लगातार दो लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की। पूल-ई के पहले मुकाबले में बिहार ने पंजाब को 35-20, 35-21 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश को 35-9, 35-15 से पराजित किया। लगातार दो जीत के साथ बिहार ने प्रतियोगिता में अपना विजय अभियान जारी रखा है। दोनों मुकाबलों में बिहार के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल औ