खेत से काम कर पत्नी के साथ लौट रहे थे घर, मौके पर गई जान नवगछिया के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल गांव में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किसान अपनी पत्नी के साथ खेत से काम कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी 56 वर्षीय प्रकाश शर्मा, पिता स्वर्गीय कोकन शर्मा, के रूप में हुई है। परिजनों