नवगछिया। रेल मंत्रालय ने कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। जानकारी के अनुसार कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शनिवार से 6 जून तक किया जाएगा। ट्रेन सुबह 7 बजे भागलपुर से खुलेगी और करीब 11:06 बजे नवगछिया पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन कटिहार की ओर रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन दोपहर 2:10 बजे कटिहार से ख