हिसार (हरियाणा), नौ अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि विज्ञान, कंप्यूटर और रोबोटिक्स की आधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों के लिए प्रयोग, शोध और नवाचार के नए अवसर पैदा करेंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, हिसार स्थित ओ. पी. जिंदल मॉडर्न स्कूल में नयी शैक्षणिक सुविधाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि ऐसी सुविधाएं विद्यार्थियों को 21वीं सदी की जरूरतों के लिए तैयार करने में मदद करेंगी। उन्होंने स्कूल परिसर में ‘उत्कर्ष प्रशासनिक ब्लॉक, ‘उदय’