NCR में परिवर्तन योजना बेअसर: अलवर-भिवाड़ी में सुस्त रफ्तार, 1 नवंबर से दिल्ली में नो एंट्री

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार की परिवर्तन योजना शुरू की गई है, लेकिन अलवर और भिवाड़ी में वाहन मालिक इसमें ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अलवर में अब तक सिर्फ 130 और भिवाड़ी में 60 वाहनों का पंजीयन हुआ है, जबकि हजारों वाहन योजना के दायरे में हैं।