NDA सरकार को घेरने के लिए 2 साल बाद I.N.D.I.A ब्लॉक की आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्टिट्यूशन क्लब में बैठक है। कांग्रेस का दावा है कि इसमें 23 विपक्षी दल शामिल होंगे। हालांकि पार्टी ने इन दलों के नाम नहीं बताए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि 23 दल भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में 'इंडिया' को 'इंडिया जनबंधन' लिखा। TMC चीफ ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक दिल्ली पहुंच गए हैं। रविवार को उन्होंने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस बैठक