Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड

Neeraj Chopra Doha diamond league live: दोहा डायमंड लीग में जैवलीन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा का सुपरफ्लॉप शो देखने को मिला, दो फाउल प्रयास के साथ नीरज चौथे स्थान पर रहे, उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर थ्रो किया. गोल्ड मेडल श्रीलंका के पथिरागे ने जीता. 24 साल के पथिरागे ने 88.68 मीटर दूर भाला फेंका.