(अजय मसंद) नागोया, 29 सितंबर उधार की बंदूक, भोपाल का एक तालाब और रिश्ते के भाई का लगातार प्रोत्साहन - ऐसे ही नीरू ढांडा का सफर शुरू हुआ था। सात साल बाद 26 वर्षीय नीरू ने एशियाई खेलों के दौरान भारतीय निशानेबाजी में नया इतिहास रच दिया। नीरू मंगलवार को यहां महिला ट्रैप स्पर्धा में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों में व्यक्तिगत शॉटगन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। रिश्ते के भाई लक्ष्य श्योराण के पिता की भारतीय निर्मित बंदूक से कामचलाऊ निशानों पर निशाना साधने से