आज 21 जून रविवार को दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक नीट यूजी की परीक्षा बरेली में आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए शहर भर में चौबीस केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए कमर कस ली गई है। शनिवार को डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया था। सुरक्षा का कड़ा पहरा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। थाना कोतवाली में 6, बारादरी