NEET पेपर लीक और OSM विवाद पर संसदीय समिति सख्त:NTA से पूछा- पेपर लीक की परिभाषा क्या है; CBSE से OSM टेंडर पर सवाल

नीट पेपर लीक और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से जुड़े विवादों की जांच कर रही संसदीय समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और CBSE से कई तीखे सवाल पूछे हैं। साथ ही दोनों संस्थानों को तलब कर लिखित जवाब मांगे हैं। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने NTA से पूछा है कि उसकी नजर में ‘पेपर लीक’ की परिभाषा क्या है, जबकि CBSE से पूछा कि क्या OSM का ठेका देने से पहले कोएम्प्ट (Coempt) कंपनी के बैकग्राउंड जांच की थी? NTA से पूछा- क्या 2018 से किसी परीक्षा में पेपर लीक हुआ?