Neet Re-Exam 2026 Live: री-NEET परीक्षा खत्म, 22 लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल, छात्रों ने बताया कैसा गया पेपर

री-नीट के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. आज देशभर में 5000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन होना है. इस दौरान छात्रों के मन में घबराहट भी देखने को मिल रही है लेकिन राज्य की सरकारों ने अपनी कमर कस ली है और परीक्षा को सही तरह से करवाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि छात्रों की सुविधा के लिए क्या-क्या इंतजाम हुए हैं.