कोविड इंफेक्शन के बाद हार्ट अटैक के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। इस वजह से लोगों को लगने लगा था कि कहीं इसका संबंध कोविड वैक्सीन से तो नहीं है। जामा नेटवर्क पर प्रकाशित एक नई रिसर्च में वैज्ञानिकों ने अपने शोध का रिजल्ट पेश किया है, जिसमें पाया गया है कि कोविड वैक्सीन लगवाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।