New Delhi News: शोध फाउंडेशन के 'अन्वेषण 2.0' का हुआ सफल समापन, 170 विद्यार्थियों ने पूर्ण की छह सप्ताह की शोध इंटर्नशिप

शोध फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन (NIPAM), सेंटर फॉर इनोवेशन इन इंफेक्शियस डिजीज रिसर्च, एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (CIIDRET), दिल्ली विश्वविद्यालय दक्षिण परिसर, रामजस कॉलेज, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज़ फॉर वूमेन तथा आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित 'अन्वेषण 2.0' छह सप्ताहीय ग्रीष्मकालीन विज्ञान इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन बुधवार को रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भव्य समापन समारोह के साथ हुआ।