हुंडई क्रेटा को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए आने वाला समय काफी दिलचस्प हो सकता है। कंपनी नई पीढ़ी की क्रेटा पर काम कर रही है और इस बार गाड़ी के डिजाइन से लेकर तकनीक और इंजन तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार नई क्रेटा को बिल्कुल नए ‘के3’ मंच पर तैयार किया जाएगा, जिससे मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसका आकार भी बढ़ने की उम्मीद है। नई क्रेटा के ज्यादा लंबी, चौड़ी और व्यावहारिक होने की संभावना है। इससे अंदर बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा जगह मिलने के साथ सामान रखने की क