New WhatsApp CEO: व्‍हाट्सएप को मिला नया बॉस, कुणाल शाह बने ग्‍लोबल सीईओ, 8550 करोड़ की महाडील

New WhatsApp CEO: CRED के फाउंडर कुणाल शाह व्‍हाट्सएप के नए चीफ होंगे। इस दिग्गज मैसेजिंग एप को वह ग्लोबल लेवल पर लीड करने के लिए मेटा से जुड़ेंगे। मेटा CRED में 90 करोड़ डॉलर (लगभग 8,550 करोड़ रुपये) का इन्वेस्टमेंट करने वाली है। कुणाल शाह ने सोमवार को ऐलान किया कि वह फिनटेक कंपनी के सीईओ के तौर पर अपनी ऑपरेशनल भूमिका छोड़ रहे हैं।