NHM कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल का मिलेगा वेतन

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी राहत की घोषणा की है। राजधानी रायपुर में आयोजित एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मियों को स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने म