Niharika Singhania: 12 साल की उम्र में घोड़ों से दोस्ती, अब एशियन गेम्स में भारत की उम्मीद बनीं निहारिका सिंघानिया

Equestrian Niharika Singhania: मुंबई की युवा घुड़सवार निहारिका सिंघानिया ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय शो जंपिंग टीम में जगह बनाई है। स्कूल कैंप से शुरू हुआ उनका सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया है। भारतीय टीम की अकेली महिला शो जंपर निहारिका की उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी।