No Insurance- No Fuel, बिना बीमा के नहीं मिलेगा पेट्रोल पंप पर फ्यूल, सख्त हुआ IRDAI, जानें क्या होंगे नियम

No Insurance No Fuel: अगर आप भी अपनी कार, बाइक या फिर अन्य किसी वाहन में पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं तो ऐसे में अब नियम में थोड़ा सा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अगर आपके पास वैध थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस नहीं है तो आपकी गाड़ी में पेट्रोल नहीं भरा जाएगा. अगर आप बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी चलाते हैं तो ऐसे में आपके लिए अब सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा. बीमा नियामक IRDAI एक ऐसे सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है, जिससे पेट्रोल-डीजल भरने से पहले नंबर प्लेट स्कैन किया जाएगा