जंग पर ट्रंप की NO और नेतन्याहू की YES... दोनों की मजबूरी एक, फिर सोच अलग क्यों?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान युद्ध को लेकर मतभेद उभर कर सामने आ रहे हैं. ट्रंप युद्ध को जल्द खत्म करना चाहते हैं जबकि नेतन्याहू हिज्बुल्लाह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं. इसके पीछे दोनों नेताओं की अपनी-अपनी राजनीतिक मजबूरियां हैं.