यौन उत्पीड़न का लगा था आरोप, लेकिन फिर खेलेगा क्रिकेट, यूपी क्रिकेट ने दिया NOC

तेज गेंदबाज यश दयाल यूपीटी20 लीग सीजन 3 में वापसी कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने उन्हें लीग में खेलने के लिए एनओसी देने का फैसला किया है. यश दयाल पिछले कुछ समय से कानूनी मामलों को लेकर सुर्खियों में थे. उनकी टीम गोरखपुर लायंस ने उन्हें रिटेन किया है.