लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के ग्राम अरदौनामऊ में एलडीए की अधिग्रहित जमीन पर फर्जी एनओसी (NOC) जारी हो गई। जालसाजों ने अफसरों के फर्जी साइन किए और जमीन पर निर्माण करने की अनुमति दे दी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर हुई जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद एलडीए के नायब तहसीलदार ने रियल एस्टेट कंपनी जेनिथ एंड जेनिथ सिविल प्लानर्स प्रा. लि. समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एलडीए के सहायक चकबंदी अधिकारी तुलसीराम ने बताया कि कुछ दिन पहले व