Nothing का नया सरप्राइज! भारत में जल्द लॉन्च होगा पहला 'b' सीरीज प्रोडक्ट, जानें डिटेल

Nothing ने भारत में अपने नए "b" सीरीज प्रोडक्ट के लॉन्च का संकेत दिया है. कंपनी ने X पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें "a" को "b" में बदलते हुए दिखाया गया है. हालांकि कंपनी ने अभी तक प्रोडक्ट का नाम और कैटेगरी नहीं बताई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing अगले महीने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है.