NPS में निवेश करते हैं? अब 14 पेंशन फंड में चुन सकेंगे बेहतर विकल्प, PFRDA ने लॉन्च किया नया टूल
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब एनपीएस सदस्यों के पास निवेश के लिए पहले से ज्यादा विकल्प होंगे। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने चार नए पेंशन फंड को मंजूरी दी है।