अगर आप किसी NRI यानी विदेश में रहने वाले भारतीय व्यक्ति से घर, जमीन या कोई दूसरी प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने ऐसे प्रॉपर्टी सौदों में TDS से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. यह नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. इससे खरीदारों के लिए TDS जमा करने और उसकी जानकारी देने की प्रोसेस आसान हो जाएगा. इन नए नियमों का खास मकसद निवासी व्यक्ति और HUF के लिए अनुपालन प्रक्रिया को आसान बनाना है. इसके तहत अगर कोई निवासी व्यक्ति और HUF