आर्मी चीफ, NSA और गृह सचिव के साथ अमित शाह की बड़ी मीटिंग, 'पवित्र गुफा' को लेकर बड़ी तैयारी

Shri Amarnath Ji Yatra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक जीपी सिंह मौजूद रहे।