<p style="text-align: justify;">केंद्र सरकार ने LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) के शेयर बेचकर 31,552 करोड़ जुटाए हैं. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर फॉर सेल माना जा रहा है. इस शेयर बिक्री को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. आम निवेशकों के साथ-साथ बड़ी निवेशक कंपनियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और सरकार ने इस OFS के जरिए LIC में अपनी 6.5% हिस्सेदारी बेची है. इसके तहत 82.23 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे गए. निवेशकों की अच्छी मांग को देखते हुए सरकार ने बाकी के शेयर बेचने का ऑप्शन यानी ग्रीन शू