Oil Price Surge: ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतों में उछाल का फायदा उठा रहा है रूस, पुतिन का जवाब, भारत का किया जिक्र

Oil Price Hike: ऐसा बार-बार कहा जाता है कि मिडिल ईस्‍ट संकट से तेल की कीमतों में तेजी का सबसे ज्‍यादा फायदा रूस को हुआ है। लेकिन, रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्‍होंने बिल्‍कुल साफ कर दिया है कि वह चाहते हैं कि मिडिल ईस्‍ट में जारी संघर्ष जल्‍दी से जल्‍दी से खत्‍म हो।