Oil Price Tolerance: अवेंडस वेल्थ की एक रिपोर्ट आई है। इसमें बताया गया है कि भारत किस कीमत तक कच्चे तेल का बोझ एब्जॉर्ब या झेल सकता है। उसका कहना है कि यह कीमत लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल है। इसके ऊपर लंबे समय तक कीमत बनी रहती है तो इसका भारत की ग्रोथ पर सीधा असर पड़ेगा।