Omlo Movie Review: जब सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का जरिया न होकर समाज की कड़वी सच्चाई का आईना बन जाता है, तो यह दशकों तक दर्शकों के दिलों में जिंदा रहता है. 3 जुलाई 2026 को वेव्स ओटीटी पर रिलीज हुई हिंदी-राजस्थानी फिल्म 'ओमलो' ऐसी ही एक कल्ट और दमदार आर्ट है. बड़े सितारों वाली चमक-दमक और बड़े बजट के घिसे-पिटे फॉर्मूले को छोड़कर, डायरेक्टर सोनू रणदीप चौधरी की यह फिल्म घरेलू हिंसा, पुरुष प्रधान सोच और पीढ़ियों से चले आ रहे ट्रॉमा जैसे सेंसिटिव मुद्दों पर गहरी नजर डालती है. यह 1 घंटा 32 मिनट की फिल्म बिन