OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!

कंपनी OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के ये स्मार्टफोन जून के तीसरे हफ्ते की शुरुआत में दस्तक दे सकते हैं। लॉन्च से पहले इनके प्रोसेसर, बैटरी आदि के बारे में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। OnePlus Turbo 6X Pro में प्रो फीचर्स का खुलासा हुआ है। फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी होगी। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले बताया गया है।