Onion Price: सरकार का सस्ता प्याज बेअसर! रिटेल बाजार में अभी भी ऊंचाई पर दाम, जानिए प्रमुख महानगरों का हाल
सरकार की ओर से 35 रुपये किलो की रियायती दर पर प्याज बेचने के बावजूद महानगरों के खुदरा बाजार में कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. 22 सितंबर को दिल्ली में प्याज 53 रुपये, मुंबई में 58 रुपये, जबकि कोलकाता और चेन्नई में 60 रुपये किलो दर्ज किया गया.