OPINION: बीजेपी की प‍िच पर खेलने उतरे अख‍िलेश, लेकिन क्‍या सीएम योगी की गुगली झेल पाएंगे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या राम मंदिर में 'चंदा चोरी' का मुद्दा उठाकर सीधे बीजेपी के होम ग्राउंड पर बैटिंग करने उतरे हैं. उनका दावा है कि बीजेपी का 'लंकाकांड' अयोध्या में ही होगा. लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जवाब में मथुरा-काशी की ऐसी खतरनाक गुगली फेंकी है, जिसने अखिलेश के सामने बड़ी सियासी दुविधा खड़ी कर दी है.