WhatsApp की यह पहल पहली नजर में सही लगती है। आखिर कौन चाहता है कि कोई भी उनके फोन नंबर का उपयोग उनकी अनुमति के बिना करे। लेकिन मामला इतना सरल भी नहीं है। कई जानकारों का कहना है कि अगर WhatsApp पर केवल यूजरनेम ही दिखेंगे तो स्कैम और फ्रॉड करने वालों को सिर्फ एक जाने-माने नाम का इस्तेमाल करना पड़ेगा।