मध्यप्रदेश बीज संघ बनेगा देश का अग्रणी संस्थान: PACS-FPO से किसानों तक पहुंचेंगे बीज

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बीज संघ की आम सभा में अगले 2 से 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा की। इसमें तकनीकी नवाचार, वैज्ञानिक अनुसंधान, स्थानीय फसलों के बीज उत्पादन और PACS-FPO के जरिए वितरण व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया।