'आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचने देंगे सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह की PAK को खुली चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि जब तक सीमा पार आतंकवाद बंद नहीं होता, तब तक सिंधु नदी का पानी आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा। उन्होंने हैदराबाद में एक सम्मेलन में सिंधु जल संधि के निलंबन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत शांति न समझने वालों को जवाब देना जानता है।