पाकिस्तान के कराची में शनिवार शाम को भारी गोलीबारी और विस्फोट की आवाजें सुनी गई हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी रोड पर मेटियोरोलॉजिकल चौरांगी इलाके को खाली करा लिया गया है। वहां भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। घटनास्थल से कई एम्बुलेंसों को भी निकलते हुए देखा गया है।