Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बीएलओ को लोकतंत्र की अहम कड़ी बताते हुए त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।