Pali News: जवाई में लेपर्ड केव का 1 KM दायरा बना विवाद, किसान-पशुपालक बोले- आजीविका पर नहीं चलेगी चोट

Pali Jawai Leopard Dispute: पाली के जवाई क्षेत्र में लेपर्ड केव से 1 किलोमीटर के दायरे में नई पाबंदियों को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है. बलवना, बीसलपुर, पैरवा, जीवदा, सेणा समेत 11 गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर ‘जवाई संघर्ष समिति’ का गठन किया है. ग्रामीणों का कहना है कि जवाई में इंसानों और लेपर्ड्स के बीच सदियों से सह-अस्तित्व की परंपरा रही है और इसी वजह से यह इलाका देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है. उनका आरोप है कि 1 किलोमीटर की पाबंदी से किसानों, पशुपालकों और पर्यटन से जुड़े लोगों क