Parliament Live today: आज मॉनसून सत्र का काफी महत्वपूर्ण दिन है. केंद्र सरकार कई अहम कामकाज निपटाने की कोशिश करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई विधेयक पेश करेंगी. हालांकि उससे पहले आज एनडीए की साप्ताहिक मंगल मिलन बैठक हो रही है, जिसमें पीएम मोदी आज संबोधित कर सकते हैं. हालांकि संसद के साथ ही आज दिल्ली की सड़कों पर भी प्रदर्शन हो सकता है. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल पर पीएम हाउस तक मार्च करने का ऐलान किया है, वहीं विपक्ष भी सरकार के खिलाफ लामब