PCB Central Contract: खिलाड़ियों की कमाई में होगा बड़ा इजाफा, PCB तैयार कर रहा नया प्लान

PCB के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों की सैलरी और मैच फीस में बड़ा इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट मैच फीस लगभग दोगुनी होकर 15 लाख PKR तक पहुंच सकती है, जबकि ICC और एशिया कप जीतने पर खिलाड़ियों को विशेष बोनस भी मिलेगा।