Petrol Diesel Price Today: शनिवार को पूरे भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है. पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई. वहीँ बता दें कि वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के लगातार दबाव के बीच, इस महीने खुदरा ईंधन दरों में ये तीसरी बढ़ोतरी है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये हो गई. वही