Petrol-Diesel Prices Explained: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें करीब ईरान युद्ध से पहले के स्तर पर पहुंच गई हैं। हालांकि, इस गिरावट के साथ पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ है। तेल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) अप्रैल-जून तिमाही में दोनों ईंधन पर नुकसान उठाने की बात कर रही हैं। आइए, यहां जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों का गणित क्या है और क्रूड के दाम घटने पर ये तुरंत सस्ते क्यों नहीं होते हैं?