Petrol Price Today: US-Iran के बीच साइन हुआ MOU तो और नीचे आया क्रूड, पेट्रोल-डीजल का आज का रेट जानिए

Petrol Diesel New Rate: अब होर्मुज स्ट्रेट के एक बार फिर से खुलने में कोई शक नहीं है। युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच एक एमओयू (US-Iran MOU) पर साइन हो चुका है। इसके बाद क्रूड ऑयल का रेट और गिर गया। इधर, भारत में आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।